मेवाड़ समाचार
लखनऊ में 15 साल की बेटी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला काट दिया। उसने वारदात को रेप और हत्या दिखाने के लिए मां की लाश को न्यूड कर दिया। वह बॉयफ्रेंड के साथ शादी करना चाहती थी।
दोनों ने पहले महिला का गला कपड़े से कस दिया। उसके बाद शीशे के टुकड़े से रेतकर गला काट दिया। बेटी ने वारदात के बाद प्रेमी को घर से भगा दिया। फिर रोते हुई छत से चिल्लाने लगी। पड़ोसियों को बताया कि बदमाशों ने उसकी मां की हत्या कर दी है। उसने अपने मामा को भी फोन पर यही बात कही। इसके बाद मौके पर रिश्तेदार, पड़ोसी और पुलिस पहुंची।
घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को बेटी पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के सवालों से वह टूट गई और हत्या करने की बात कबूल कर ली। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चिनहट इलाके की है।
इसी घर में हत्या हुई है। उषा सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि बेटी को थाने ले गई। घर में ताला लगा दिया है। प्रेमी को घर में बुलाकर की वारदात सेमरा गांव में 1000 स्क्वायर फीट के घर में मां उषा सिंह (40) अपनी बेटी के साथ रहती थी। उनके कोई बेटा नहीं था। उषा के पति योगेंद्र सिंह की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उषा ऑडिट भवन में हाउस कीपिंग का काम करती थी।
बेटी का अपने घर से करीब 400 मीटर दूर चिनहट के आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाले 17 साल के गैर धर्म के लड़के से अफेयर चल रहा था। इसी वजह से उषा बेटी को डांटती थीं। कई बार उसकी पिटाई भी की थी। लेकिन, बेटी किसी भी सूरत में मां की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह हर हाल में उसी लड़के से शादी करने पर अड़ी थी।
जब बात ज्यादा बढ़ गई, तब बेटी ने शनिवार-रविवार की आधी रात अपने प्रेमी को घर बुलाया। मां उषा सिंह दूसरे कमरे में सो रही थी। पहले बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला कस दिया। फिर उनका गला काट दिया।
मृतका उषा सिंह के भाई रवि ने बताया कि भांजी ने रात में कॉल करके बताया कि मां की हत्या हो गई है। जल्दी आ जाइए। मैं घर पहुंचा तो सबसे आखिर वाले कमरे में बेड पर बहन उषा की लाश पड़ी थी। गला कटा हुआ था और खून बह रहा था।
पिछले साल प्रेमी के साथ भाग गई थी बेटी रवि ने बताया- भांजी 2024 में पड़ोस में रहने वाले गैर धर्म के प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसके बाद बहन उषा ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें लड़का जेल भी गया था।
जेल से छूटने के बाद लड़का फिर से मेरी भांजी के संपर्क में आ गया। दोनों लगातार उषा को धमकी दे रहे थे कि तुमने ही हम दोनों को अलग किया। तुम्हारी वजह से जेल जाना पड़ा। अब तुम्हारी हत्या कर देंगे।
लूट-मर्डर-रेप का एंगल देने के लिए हत्या कर कपड़े उतारे पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे लूट और रेप दिखाने के लिए बेटी और उसके प्रेमी ने महिला के सारे कपड़े उतार दिए। कमरे में बॉडी न्यूड पड़ी थी। बेटी ने भी इसीलिए सभी को यह सूचना दी कि मां की हत्या हो गई। बदमाशों ने उसकी मां को मार डाला।
पड़ोसियों ने बताया कि लड़की का रवैया ठीक नहीं था। इसलिए उषा काम पर जाते समय उसे अपने साथ ले जाती थी। बेटी ने रात को हल्ला मचाकर आसपास के लोगों को जगाया। कहा कि मम्मी कुछ बोल नहीं रही हैं। उनकी किसी ने हत्या कर दी है। हालांकि, मौके पर पहुंचते ही पुलिस के सामने सारी तस्वीर साफ हो गई।
मृतका के मोहल्ले में सन्नाटा है। बाईं तरफ बना घर महिला का है।
पड़ोसी ने बताया- बेटी ने सबको बताया पड़ोसी शालिनी ने बताया- महिला की बेटी ने हम लोगों को खुद बुलाया था। कह रही थी कि मम्मी को होश नहीं आ रहा। खून बह रहा है। हम लोगों ने जाकर देखा, तो वह मृत पड़ी थीं। रात के करीब साढ़े 3 बजे थे। हम लोग डरकर वहां से भाग आए।
बेटी के साथ प्रेमी भी हिरासत में मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल पर पूछताछ कर कई पॉइंट्स नोट किए। पुलिस के मुताबिक, मृतका की बेटी के साथ उसके प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है। प्रेमी हत्या के बाद फरार हो गया था।

Author: mewadsamachar
News