मेवाड़ समाचार
देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कचरु लाल चौधरी आज मावली क्षेत्र के दोरे पर रहे।
चोधरी के मावली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत के पश्चात जिला अध्यक्ष चौधरी ने मावली क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
चौधरी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि कांग्रेस कि विचारधारा को आज जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का फ़र्ज़ है।
देहात कांग्रेस के संगठन के विस्तार पर भी चर्चा कि गई।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचाणी , देहात उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, बसंतीकुमार त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, अतीक भाई मेवाती, अकरम भाई मेवाती,
हीरालाल , टीलू भाई, कैलाशपुरी , नरेंद्र वीरवाल, बंसीदास , मोहम्मद रज़ाक, भोजपुरी गोस्वामी, विनोदपुरी, भावेश टेलर, संदीप चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Author: mewadsamachar
News