The specified slider is trashed.

Home » आसपास » शहरी क्षेत्र के स्कूल कोलेज में कल फिर छुट्टी

छात्रा कि फांसी लगाकर दी जान, छोटे भाई ने बहन को लटका देखा तो फुट पडी चित्कार

मेवाड़ समाचार

जहाजपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा ने गले में साड़ी का फंदा डालकर कड़े से झूल गई। घटना के वक्त छात्रा घर में अकेली थी।

छोटा भाई स्कूल से घर लौटा तो बहन का शव फंदे से लटका देखकर उसकी चीत्कार फूट पड़ी। बाहर गये माता-पिता को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भीजवा दिया गया।
घटना, जहाजपुर थाने के जालमपुरा गांव की बताई गई है।

जहाजपुर थाने के दीवान द्वारका प्रसाद ने बताया कि जालमपुरा निवासी मनोज रैगर गुरुवार को पत्नी सहित कार्यवश शाहपुरा गया था। घर पर उसकी 18 साल की बेटी पिंका अकेली थी। छोटा बेटा स्कूल गया था।

पिंका ने अज्ञात कारणों के चलते गले में साड़ी का फंदा डाला और कड़े से झूल गई। दोपहर में जब स्कूल से छोटा भाई घर लौटा तो पिंका फंदे से झूलती मिली। यह देखकर उसकी चीत्कार फूट पड़ी। रोने कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पिंका के पिता के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जहाजपुर अस्पताल भिजवा दिया। पिंका ने किन कारणों के चलते खुदकुशी की, इसका खुलासा होना अभी अभी शेष है

पुलिस ने बताया कि पिंका की शादी बचपन में ही हो गई थी। अभी वह अपने पीहर जालमपुरा में ही थी और 11 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। पिंका के खुदकुशी करने से उसके परिवारजन स्तब्ध रह गये। फिल्हाल पिंका के खुदकुशी करने से संबंधित कोई कारण सामने नहीं आया है।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories