The specified slider is trashed.

Home » आसपास » शहरी क्षेत्र के स्कूल कोलेज में कल फिर छुट्टी

किसान सम्मान निधि योजना 70 लाख किसानों को 700 करोड़ ट्रांसफर,

मेवाड़ समाचार

राजस्थान के किसानों को आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुशियों की DBT की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रिमोट का बटन दबाकर 70 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 700 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। यह राशि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त है।

70 लाख किसानों को 700 करोड़ ट्रांसफर

भजनलाल सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर अजमेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें CM भजनलाल शर्मा ने 70 लाख से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त दी। CM भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के तौर पर करीब 700 करोड़ की राशि किसानों के खातों में DBT के तहत ट्रांसफर की, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसानों को अन्य योजनाओं की सहायता राशि भी जारी की।CM भजनलाल शर्मा ने खेतों में सिंचाई के लिए ड्रिप-फव्वारा लगाने के लिए करीब 16 हजार किसानों को 28 करोड़ और पौण्ड-तारबन्दी, जैविक खाद सहित अन्य काम के लिए 17 हजार किसानों को 74 करोड़ की राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर की। इसके साथ ही सोलर पंप लगवाने के लिए भी किसानों के बैंक खातों में 80 करोड़ की राशि डाली गई है।

पशुपालकों को भी मिली खुशखबरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को ही नहीं बल्कि पशुपालकों को भी खुशखबरी दी है। CM भजनलाल ने आज 3 लाख से ज्यादा पशुपालकों को 5 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी ट्रांसफर की।इसके अलावा कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एग्रीकल्चर फैकल्टी में पढ़ रहीं 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी।

मुख्यमंत्री ने 20 हजार गोपालकों के लिए एक लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण का चेक भी दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊंट संरक्षण एवं विकास मिशन, 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने की योजना का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स, एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों की शुरुआत की।

मैंने खुद ठंड के मौसम में सिंचाई की- CM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है। किसान ही सभी की थाली में अन्न की व्यवस्था करते हैं। हमारी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। मैं खुद किसान परिवार से हूं। मैं जानता हूं खेती की बुआई-कटाई कैसे होती है। सर्दी के मौसम में सिंचाई करने में कितनी तकलीफ होती है। मैंने खुद यह काम किया है। उन्होंने सभी किसानों को 2027 तक बिजली देने का भरोसा भी दिलाया।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories