मेवाड़ समाचार
कोटडी बड़लियास थाना सर्किल बन का खेड़ा के निकटवर्ती ग्राम कंवलियास निवासी सुरेश जंगलिया की तीस वर्षीया पत्नी सीमा ने शुक्रवार रात आठ बजे घर पर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।
इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान शनिवार को सीमा ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सीमा का पीहर गंगापुर थाने के काला ढूंढा गांव में है। उसकी शादी 20 साल पहले हो गई थी। वह दो बच्चों की मां थी। पिता श्रीकिशन ने पुलिस को घटना के संबंध में रिपोर्ट दी, जिसमें सीमा के जहर खाने से संबंधित कारणों की जांच की मांग की।
पुलिस ने सीमा के शव का पोस्टमार्टम कराते हुये जांच शुरु कर दी।

Author: mewadsamachar
News